गलतियां जो महिलाएं पुरुषों के लिए करती हैं

गलतियां जो महिलाएं पुरुषों के लिए करती हैं

makup

महिलाएं अक्सर पुरुषों को रिझाने के लिए कुछ अजीब चीज़ें कर देती हैं। खास बात यह है कि उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं होता कि वो क्या ग़लतियां कर रही हैं। आज हम आपको महिलाओं की ऐसी 7 बातें बता रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप समझ जाएंगे कि ये ग़लतियां ज्यादातर महिलाएं जरूर करती हैं।

बहुत ज्‍यादा मेकअप करना

पुरुषों को इम्प्रेस करने के चक्कर में कई महिलाएं सबसे बड़ी गलती मेकअप को लेकर करती हैं। महिलाओं को लगता है कि किसी को इम्‍प्रेस करने के लिए हैवी मेकअप बेस्ट रहता है। लेकिन यह ध्‍यान रखें कि पुरुषों को लाइट मेकअप ही अच्छा लगता है या कहें सादगी पसंद होती है। इसीलिए महिलाएं अपनी नेचुरल ब्‍यूटी पर ज्‍यादा ध्यान दें, न कि मेकअप पर।

डेट पर देरी से आना

महिलाओं को लगता है कि पुरुषों को इंतज़ार करवाने से उनकी इंपॉर्टेंस ज्यादा बढ़ती है। साथ ही, उन्हें लगता है कि हर लड़के को इंतज़ार कराना चाहिए और वो उनके सामने किसी एक्ट्रेस की तरह एंट्री करे। इससे पुरुषों पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ेगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं होता। महिलाओं के देरी से आने पर पुरुषों को लगता है कि आप दूसरों की समय की ज़्यादा इज्जत नहीं करती हैं।

पुरुषों के सामने कम खाना

महिलाओं को लगता है कि पुरुषों के सामने कम खाने से उन पर अच्छा असर पड़ेगा और इससे उनका पार्टनर खुश रहेगा, क्योंकि पुरुषों को मोटी महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। इसी सोच के कारण महिलाएं अक्सर अपने पार्टनर के साथ बाहर कम खाना खाती हैं। लेकिन ये नहीं भूलें कि ज़्यादातर पुरुष भरे-पुरे बदन वाली लड़कियों को पसंद करते हैं, न कि सूख कर कांटा बन गई लड़कियों को।

कम समय में ज्यादा की चाहत 

कई महिलाओं को लगता है कि उन्‍हें हर हाल में 30 तक शादी और 35 तक दो बच्‍चे पैदा कर ही लेना चाहिए। उन्हें लगता है कि इसके बाद कहीं उनकी उम्र न निकल जाए। इसी जल्‍दी के चक्‍कर में वह अपने स्‍टैंडर्ड का ध्‍यान नहीं रखती हैं और किसी भी लड़के को पसंद कर लेती हैं। इससे कई महिलाएं सही मैच के लड़के से शादी नहीं कर पातीं।