बड़े ब्रा पहनने वाली महिलाएं होती हैं ज्यादा फिजूलखर्ची

बड़े  ब्रा पहनने वाली महिलाएं होती हैं ज्यादा फिजूलखर्ची

BRA2

माना जाता है कि अगर आपके पर्स में ज्यादा पैसे हैं तो आप ज्यादा खर्च करते हैं. लेकिन एक नई रिसर्च ने महिलाओं के संबंध में एक बिल्कुल अलग तथ्य पेश किया है. रिसर्च के अनुसार जिन महिलाओं का ब्रा साइज जितना बड़ा होता है वो उतना ही ज्यादा फिजूलखर्ची होती हैं.

रिसर्च में ये बात निकलकर आई है कि जिन महिलाओं का ब्रा का कप साइज ‘बी’ या इससे कम होता है वो पाई-पाई बजाती हैं. मशहूर ई-कॉमर्स ग्रुप अलीबाबा के अनुसार ज्यादा सम्पन्न महिलाएं लग्जरी चीजों पर पैसे खर्च करती हैं.

रिसर्च के अनुसार ‘बी’ साइज ब्रा वाली सिर्फ 7 फीसदी महिलाएं महंगी चीजों पर पैसे खर्च करती हैं, जबकि ‘सी’ साइज वाली 17, ‘डी’ साइज वाली 24 और ‘ई’ साइज ब्रा पहनने वाली 33 फीसदी महिलाएं महंगी चीजों पर जमकर पैसा खर्च करती हैं.

अलीबाबा की इस रिसर्च में पाया गया कि बी साइज ब्रा पहनने वाली 65 फीसदी महिलाएं सस्ती चीजों पर पैसा खर्च करती हैं. जबकि सी साइज वाली महिलाएं बी साइज वालों के मुकाबले ज्यादा महंगी चीजों पर पैसे खर्च करती हैं. इसके पीछे एक और अन्य कारण भी गिनाया गया है. कहा गया है कि हो सकता है युवा महिलाएं, जिनके पास खर्च करने के लिए कम पैसे होते हैं वे छोटी ब्रा खरीदती हैं.