सबसे ज्यादा सर्च हुईं सनी लियोनी और पूनम पांडे

क्‍यों सबसे ज्यादा सर्च हुईं सनी लियोनी और पूनम पांडे 

sunny-leone 3682_0

गूगल इंडिया ने 2013 के मोस्ट सर्च्ड पीपल्स की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार पोर्न स्टार से अभिनेत्री बनीं सनी लियोनी ने शाहरुख़ खान, सचिन तेंडुलकर जैसे दिग्गज सेलिब्रिटीज को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस के रूप में जगह बनाई है।

इतना ही नहीं, वे मोबाइल पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली अभिनेत्री भी रहीं हैं।गूगल ने अपने सालाना सर्वे गूगल इंडिया जेइटजीस्ट के आधार पर यह लिस्ट जारी की है। यह परिणाम देश भर में गूगल पर सर्च ट्रेंड के आधार पर निकाला गया है। गूगल द्वारा जारी इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को 9वां स्थान मिला है, जबकि विवादों में रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने दसवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।