बिन-ब्याही मां की बेटियां

rekha_2_1381387300_640x640

भारतीय संस्‍क़ति में बिन-ब्याही मां को समाज में अच्‍छे नजरों से नहीं देखा जाता है लेकिन बॉलीवुड में बिन-ब्याही मां बनना एक बोल्‍ड स्‍टेप माना जाता है। कुछ लोगों बिन-ब्याही मां बनने पर मजबूर हुई तो कुछ ने इसे एक्‍सपेरिमेंटस के तौर पर अपनाया । इन दिनों ‘रेखा द अनटोल्ड स्टोरी’ इन्‍हीं कारणों से चर्चा में है। कम ही लोग जानते हैं कि रेखा बिन-ब्याही मां की बेटी हैं।  यासीर उस्मान की बुक में उनकी लाइफ के कई राज खोले गए हैं। जैसे, रेखा की मां पुष्पावली तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। उन्होंने तमिल सिनेमा के जाने माने एक्टर दिवंगत जैमिनी गणेशन के साथ कई फिल्में की थीं और इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। हालांकि, इनकी शादी रेखा के जन्म के बाद हुई थी। कपल की दो बेटियां हुईं रेखा और राधा।

 

 श्रुति हासन

sarika
कमल हासन अपनी पहली पत्नी (वानी) से तलाक लेने के बाद सारिका के साथ रहने लगे थे। कुछ समय बाद ही सारिका के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। 28 जनवरी, 1986 को श्रुति हासन का जन्म हुआ। श्रुति के जन्म के लगभग दो साल बाद 1988 में सारिका और कमल ने शादी की थी। साल 1991 में सारिका ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। हालांकि, 2004 में कमल हासन और सारिका का तलाक भी हो गया था।

 

मशाबा गुप्ता

masaba-gupta_1473167687
बॉलीवुड की मशहूर डिजाइनर मशाबा गुप्ता एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं। नीना और क्रिकेटर विवियन रिर्चड्स का अफेयर काफी चर्चित रहा था। रिलेशनशिप की खबरों के बीच नीना की प्रेग्नेंसी की बात सामने आई। साल 1989 में नीना ने बेटी मशाबा को जन्म दिया और अकेले ही सिंगल मदर के तौर पर उसकी परवरिश की।

 

नोरा जोन्स

norahjones
अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस नोरा जोन्स कॉन्सर्ट प्रोड्यूसर सु जोन्स और दिवंगत पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। पहले पत्नी से अलग होने के बाद रवि शंकर का अफेयर सु जोन्स से चला। इसके बाद 1979 में नोरा जोन्स का जन्म हुआ। बता दें, रवि शंकर और सु ने कभी शादी नहीं की थी। वे 1986 में अलग हो गए थे।