अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा नहीं लेंगी रेखा!

u8_Rekha-oath

बॉलीवुड की ग्रेसफुल अदाकारा रेखा ने तय किया है कि अब वे किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा नहीं लेंगी। इसके पीछे मुख्य कारण उनके लुक को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स हैं।

असल में रेखा का सिग्नेचर स्टाइल है कांजीवरम की साड़ी, हैवी गोल्ड टेम्पल ज्वैलरी और सदा-सुहागन का लुक। हर अवॉर्ड फंक्शन में वे इसी गेटअप में आती हैं।

उनके इस स्टाइल को लेकर काफी कमेंट होने लगे हैं। यहां तक कि इसे लेकर जोक्स भी बनने लगे हैं। इसलिए रेखा ने स्टाइल बदलने की बजाय इन फंक्शन से दूरी बना ली है।

दूसरी तरफ एक जैसे अवॉर्ड फंक्शंस, वही ऑर्गनाइजर, उन्हीं सितारों के साथ डांस आदि करना अब उन्हें रास नहीं आ रहा। इस साल 60 की होने जा रहीं रेखा इसके बजाय दमदार किरदार ढूंढ रही हैं।