सैफ के बेटे के साथ करीना की ये तस्वीर हुई वायरल

सैफ के बेटे के साथ करीना की ये तस्वीर हुई वायरल

ibrahim-ali-khan

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान के साथ लंदन में वकेशन मना रही हैं. दोनों की यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिसमें करीना और इब्राहिम पाउट बनाते हुए पोज दे रहे हैं. सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम करीना के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दोनों को कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया गया है.

सुंदर बनाने के लिए बेटी को खिला दिये कीडें

सुंदर बनाने के लिए बेटी को खिला दिये कीडें

tapeworm

हर मां के लिए उसके बच्चे अनमोल होते हैं और उनकी खुशी के लिए वो कुछ भी कर सकती है। लेकिन क्या कोई ऐसी मां भी आपने देखी है जो बेटी के साथ इतनी क्रूरता से पेश आये।

जी हां, अमेरिका में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामना आया जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। सूत्रों के अनुसार लड़की के पेट में जब दर्द हुआ तो वो डॉक्टर के पास पहुंची उसकी जांच करने पर जब दर्द की वजह पता चली तो डॉक्टर भी हैरान हो गए।

लड़की ने बताया कि उसे कीड़े खिलाए गये थे। उसकी मां चाहती थी कि बेटी सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले, इसके लिए उसका वजन कम करने के लिए मां ने उसे कीड़े खिलाने शुरु कर दिए। जांच के दौरान पता चला कि उसके पेट में कीड़े भर पड़े थे और उसकी आंत सूजकर मोटी हो गयी थी।

लड़की ने बताया कि उसकी मां ने मेक्सिको में टेपवर्म्स के अंडे खरीदे थे और वजन कम करने के लिए बेटी को जबरन खिलाए थे। जब बात सबको पता चली तब महिला अपनी बेटी से माफी मांगने लगी।

नो-प्रेग्नेंसी प्‍लीज- सोनम कपूर

नो-प्रेग्नेंसी प्‍लीज-  सोनम कपूर

sexy-sonam-kapoor

जब से अभिनेत्री विद्या बालन और करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें तेज हुईं हैं तब से बॉलीवुड में ‘नो-प्रेग्नेंसी क्लॉज’ को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पहले शिल्पा शेंट्टी इस क्लॉज के समर्थन में उतरीं और अब सोनम कपूर भी फिल्मों के कॉंट्रेक्ट में इस क्लॉज की मौजदूगी को सही बता रहीं हैं।

जी हां सोनम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं है। ये पूरी तरह से जायज है। सोनम ने कहा, किसी भी फिल्म कॉंट्रेक्ट में अगर फिल्म निर्माता नो प्रेग्नेंसी क्लॉज रखते हैं तो ये बिल्कुल प्रोफेशनल है। इससे पहले शिल्पा शेंट्टी ने भी इसका समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म में निर्माता खूब पैसे लगाते हैं ऐसे में अभिनेत्री की कई सारी जिम्मेदारियां बनती है। वे किसी कारण से फिल्म को बीच में नहीं छोड़ सकती हैं।

कुछ समय पहले विद्या बालन के मां बनने की खबरें चर्चा में थीं। हालांकि विद्या ने इससे साफ इन्कार किया है। इसके बाद से ही इस क्लॉज का विवाद इतना गर्म हो गया है।

 

राजेश खन्ना के बंगले ‘आशीर्वाद’ में दफन हैं कई राज

राजेश खन्ना के बंगले ‘आशीर्वाद’ में दफन हैं कई राज

rajesh-khanna-bunglow-5583e3d6ca8ea_exlst

rajesh-khanna-bunglow-5-5583e403d866f_exlst

बहुत कम लोग जानते हैं कि मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित यह बंगला भूत बंगला के नाम से जाना जाता था। इसका मालिक इसे बेचने की लाख कोशिशें करता लेकिन भूत के नाम के चलते बंगला बिक नहीं पा रहा था।

तब बीते जमाने के सुपरस्टार राजेंद्र कुमार का दिल इस बंगले पर आ गया। राजेंद्र कुमार को कई लोगों ने समझाया कि वे इस बंगले को न खरीदें लेकिन राजेंद्र कुमार ने मात्र साठ हजार रुपए में ये भूत बंगला खरीद लिया।

उन्होंने इसका नाम अपनी बेटी के नाम पर ‘डिंपल’ रखा। इस बंगले में आते ही राजेंद्र कुमार की किस्मत बदल गई और उनकी फिल्में हिट होने लगी। वो रातों रात सुपरस्टार बन गए।

कुछ सालों बाद राजेंद्र कुमार ने दूसरा बंगला खरीदा और उसमें रहने चले गए। तब राजेश खन्ना इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। उन्होंने राजेंद्र कुमार को सुपरस्टार बनते देखा और मन ही मन तय किया कि अगर सुपरस्टार बनना है तो इस बंगले में रहना होगा।

उन्होंने राजेंद्र कुमार से बंगला खरीदना चाहा। पहले तो राजेंद्र कुमार राजी नहीं हुए लेकिन लाख मनाने के बाद वो राजी हो गए और उन्होंने साढे तीन लाख में बंगला काका को बेच दिया।

बंगले में घुसते ही काका क‌ी किस्मत भी बदल गई। उनकी फिल्में चल निकली। उन्होंने बंगले का नाम आशीर्वाद रखा। वो रातों रात सुपरस्टार बन गए और उनके बंगले के आस पास हजारों फैन्स की भीड़ जमने लगी।

यहां रात भर जाम चलते थे, महफिलें जमती थी, फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी जाती और साइनिंग अमाउंट तय होते। कुल मिलाकर आशीर्वाद ने दो दो सुपरस्टारों की रंगीनियों के दौर देखे। बहुत कम लोग जानते हैं कि राजेश खन्ना की बारात इसी बंगले से निकली थी। पूरे शहर को फूलों से सजाया गया था। इसी बंगले में डिंपल कपाड़िया दुल्हन बनकर आई और यहीं पर उनकी बेटियों ट्विंकल और रिंकी ने जन्म लिया।

इसी आशीर्वाद के अहाते में टिंवकल और रिंकी का शानदार बचपन बीता। बाद में जब डिंपल राजेश खन्ना को छोड़कर अलग हुई तो वो अपनी बेटियों को अपने साथ लेकर चली गई।

तब से राजेश खन्ना इस बंगले में अकेले रहने लगे। वो पूरे बंगले की बजाय निचले हिस्से में स्थित एक कमरे में रहते थे जहां वो रात दिन शराब पिया करते थे।

राजेश खन्ना की मौत इसी बंगले में हुई। उस समय उनका पूरा परिवार उनके साथ था। उनकी अंतिम यात्रा भी इसी बंगले से निकली।

योगा करो तो पूनम पांडे जैसा

योगा करो तो पूनम पांडे जैसा

Poonam-Pandey-sexy-picअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है साथ में तैयारियां भी पूरी हैं। ऐसे में मॉडल पूनम पांडे पीछे कैसे रह सकती हैं। पूनम पांडे ने योगा करते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमें वो अपने अलग स्टाइल में योग कर रही हैं।

वीडियो में पूनम बताती हैं कि उनका योगा करने का स्टाइल बिल्कुल अलग हैं। अपने वीडियो में ‘पूनम ब्रेस्ट और हिप’ आसन करती दिख रही हैं। इस वीडियो में पूनम पांडे बताती हैं कि उनके जैसा फिट रहने के लिए उनके जैसा योग कीजिए। गुरुवार रात पूनम पांडे ने ट्वीट करके अपने फैंस से पूछा कि लोगों के लिए वो एक हॉट एंड सेक्सी योग वीडियो शूट करने वाली हैं और इसे लेकर वो उत्साहित हैं।