शर्लिन चोपड़ा ने करवाया न्‍यूड फोटो शूट

शर्लिन चोपड़ा ने करवाया न्‍यूड फोटो शूट

sherlyn-chopra nude Sherlyn-Chopra

एडल्‍ट मैगजीन प्‍लेब्‍वॉय ने स्‍वतंत्रता दिवस के दिन बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की न्‍यूड फोटो शूट की तस्‍वीरें जारी की। शर्लिन ने दो साल पहले मैगजीन के लिए न्‍यूड फोटो शूट करवाया था। वह भारत की पहली ऐसी मॉडल हैं जिसने प्‍लेब्‍वॉय के लिए फोटो शूट करवाया है। फोटो जारी होने के बाद चोपड़ा ने E! ऑनलाइन से कहा कि वह बहुत खुश हैं कि दो साल के इंतजार के बाद भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका फोटो सार्वजनिक हुआ है। उन्‍होंने कहा, ‘इस काम के लिए इससे बढि़या वक्‍त कोई  और नहीं हो सकता था। प्‍लेब्‍वॉय के लिए शूट करना आजादी का अनुभव करने वाला सबसे बढि़या पल था।’

 

को-स्टार्स कराएं HIV टेस्ट- सनी लियोनी

को-स्टार्स कराएं HIV टेस्ट- सनी लियोनी

sunny leone

एक सूत्र के मुताबिक, ‘सनी ने पहले भी अपने को-एक्टर्स को एचआईवी/एड्स टेस्ट करवाने को कहा। फिल्म में किसिंग या प्रणय दृश्य हो तो अनिवार्य रूप से। स्थापित नहीं, वे नए और गैर-स्थापित कलाकारों के सामने ऐसी शर्त रखती हैं। सुरक्षा के लिहाज से। इसमें हर्ज भी नहीं है। कुछ निर्माता भी फिल्मों के करार में नो-प्रेगनेंसी की शर्त रखवाते हैं।’

सनी जिस पोर्न इंडस्ट्री से आई हैं वहां की हेल्थकेयर फाउंडेशन अमेरिकी पोर्न इंडस्ट्री और सितारों पर नजर रखती है। वहां स्टार्स को हर 30 दिन में एचआईवी टेस्ट करवाना अनिवार्य होता है। ये व्यवस्था 1998 में बनी। अगर कोई ऐसा टेस्ट नहीं करवाता है तो वयस्क दृश्यों में ऐसे एक्टर को कास्ट नहीं किया जाता है।

‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण की पर्सनल लाइफ

महाभारतके श्रीकृष्ण की पर्सनल लाइफ

9695_0

सौरभ राज जैन इन दिनों स्टार प्लस के फेमस शो ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्ण और विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। वैसे, यह पहली बार नहीं है , जब वे किसी पौराणिक शो में किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी वे दो पौराणिक सीरियल्स (‘जय श्री कृष्णा’ और ‘देवों के देव…महादेव) में इस तरह के रोल निभा चुके हैं और उनके हर रोल को ऑडियंस द्वारा खूब पसंद भी किया गया है। सौरभ राज जैन का जन्म 1 दिसंबर 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सी एस के एम बोर्डिंग स्कूल से स्कूलिंग कंप्लीट की और हायर एजुकेशन के लिए इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली चले गए। सौरभ ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे से एमबीए भी किया है। सौरभ की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम रिद्धिमा त्रिसाल है। सौरभ ने साल 2004 में स्टार वन के पॉपुलर शो ‘रीमिक्स’ से छोटे परदे पर कदम रखा था। इस शो में उन्होंने अमनदीप का किरदार निभाया था। तकरीबन एक साल तक वे इस शो का हिस्सा रहे। 2006 में उन्हें जीटीवी के शो ‘कसम से’ में रोहित चोपड़ा के रोल में देखा गया और 2008 में पहली बार वे कलर्स के पौराणिक शो ‘जय श्री कृष्णा’ में भगवान विष्णु के रोल में नजर आए। इस रोल में ऑडियंस ने उन्हें खूब पसंद किया।वर्तमान में वे लाइफ ओके के शो ‘देवों के देव…महादेव’ में भगवान  विष्णु और स्टार प्लस के शो ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण और विष्णु का रोल निभा रहे हैं। इसी साल ‘महाभारत’ के लिए स्टार परिवार द्वारा उन्हें ‘पहल नयी सोच की’ और ‘रिश्ता नई सोच का’ अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं विद्या बालन

सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं विद्या बालन

vidya balan with husband

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बतौर को-प्रोड्यूसर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाले सिद्धार्थ आज सफल प्रोड्यूसर बन चुके हैं।

सिद्धार्थ का जन्म 2 अगस्त, 1974 को हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां पूर्व मिस इंडिया हैं। मां बॉलीवुड में कोरियोग्राफर रह चुकी हैं, जबकि उनके छोटे दो भाई आदित्य रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर बॉलीवुड अभिनेता हैं। सिद्धार्थ डिज्नी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वो हमेशा ही पढ़ाई में मेहनती रहे हैं। उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक किया। इसके बाद जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA की पढ़ाई की।

सिद्धार्थ की शादी बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन से हुई है। दोनों ने 14 दिसंबर, 2012 को शादी रचाई। सिद्धार्थ-विद्या की शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ग्रीन गिफ्ट नाम के बंगले में हुई थी। शादी का कार्यक्रम बेहद निजी थी, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार ही शामिल हुए थे। शादी की रस्में पंजाबी और तमिल रीति-रिवाजों के साथ हुईं थी। विद्या सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त थीं, जिससे उन्हें एक बेटा भी है। वहीं दूसरी पत्नी टीवी प्रोड्यूसर रह चुकी हैं।

 

रणवीर-दीपिका कर रहे हैं शादी की प्लानिंग

रणवीर-दीपिका कर रहे हैं शादी की प्लानिंग

Deepika-Ranveer-Ram-Leela-Movie-Hot-Stills _2_

लंबे समय से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रिलेशनशिप में हैं लेकिन अब यह चर्चा है कि दोनों अगले वर्ष तक शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रहे हैं।

दोनों के साथ काम कर रहे एक डायरेक्टर के मुताबिक दीपिका और रणवीर एक-दूसरे को लेकर बहुत संजीदा हैं।  वह दोनों जब पब्लिक के बीच होते हैं तो ऐसे रिएक्ट करते हैं कि वह महज अच्छे दोस्त हैं, लेकिन जब वह दोनों भीड़ से अलग होते हैं तब वह एक-दूसरे के प्रति फीलिंग्स को नहीं छुपाते।

जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ की पूरी युनिट इस बात को लेकर अवेयर रहती है कि दोनों एक-दूसरे के कितने करीब हैं। इस फिल्म में काम कर रहे एक अभिनेता ने बताया कि रणवीर हमारे साथ इस्तामबुल में शूटिंग कर रहा था। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के कितना करीब हैं। एक दिन मैंने देखा कि अचानक सेट पर दीपिका पादुकोण पहुंची हुई है। मुझे लगा कि वह फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस कर रही होगी। मैंने जोया से जब इस बारे में पूछा तो जोया ने मुझे फनी लुक दिया। तब जाकर मुझे पता चला कि दीपिका रणवीर से मिलने सेट पर पहुंची है। मैंने जोया और अन्य अभिनेताओं से सुना है कि वह दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में बंधने का विचार कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो दोनों 2015 में शादी करने का विचार बना रहे हैं। एक विश्वसनीय सूत्र के मुताबिक दोनों की रिलेशनशिप संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के दौरान परवान चढ़ी। दोनों 2015 में शादी करने का विचार बना रहे हैं।