प्रियंका चोपड़ा इस साल मां बन सकती हैं

प्रियंका चोपड़ा इस साल मां बन सकती हैं

2015_02_21_06_57_18_Priyanka-Chopra11

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फैंस को ये खबर हैरान कर देगी. प्रियंका चोपड़ा इस साल मां बन सकती हैं और मां बनने की इच्छा खुद उन्होंने जताई है. ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि, प्रियंका चोपड़ा एक नामी मैगजीन के ताजा अंक के कवर पेज पर बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. ब्लैक हॉट पैंट्स में कवर पेज पर छपी प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर के साथ बोल्ड अक्षरों में उनके इस साल मां बनने की ख्वाहिश का जिक्र है. कवर पेज पर प्रिंट किए गए इस बयान में इसके अलावा उन्होंने एक तरफा प्यार के बारे में भी जिक्र किया है.