‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण की पर्सनल लाइफ

महाभारतके श्रीकृष्ण की पर्सनल लाइफ

9695_0

सौरभ राज जैन इन दिनों स्टार प्लस के फेमस शो ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्ण और विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। वैसे, यह पहली बार नहीं है , जब वे किसी पौराणिक शो में किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी वे दो पौराणिक सीरियल्स (‘जय श्री कृष्णा’ और ‘देवों के देव…महादेव) में इस तरह के रोल निभा चुके हैं और उनके हर रोल को ऑडियंस द्वारा खूब पसंद भी किया गया है। सौरभ राज जैन का जन्म 1 दिसंबर 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के सी एस के एम बोर्डिंग स्कूल से स्कूलिंग कंप्लीट की और हायर एजुकेशन के लिए इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली चले गए। सौरभ ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे से एमबीए भी किया है। सौरभ की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम रिद्धिमा त्रिसाल है। सौरभ ने साल 2004 में स्टार वन के पॉपुलर शो ‘रीमिक्स’ से छोटे परदे पर कदम रखा था। इस शो में उन्होंने अमनदीप का किरदार निभाया था। तकरीबन एक साल तक वे इस शो का हिस्सा रहे। 2006 में उन्हें जीटीवी के शो ‘कसम से’ में रोहित चोपड़ा के रोल में देखा गया और 2008 में पहली बार वे कलर्स के पौराणिक शो ‘जय श्री कृष्णा’ में भगवान विष्णु के रोल में नजर आए। इस रोल में ऑडियंस ने उन्हें खूब पसंद किया।वर्तमान में वे लाइफ ओके के शो ‘देवों के देव…महादेव’ में भगवान  विष्णु और स्टार प्लस के शो ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण और विष्णु का रोल निभा रहे हैं। इसी साल ‘महाभारत’ के लिए स्टार परिवार द्वारा उन्हें ‘पहल नयी सोच की’ और ‘रिश्ता नई सोच का’ अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।