10 साल लिव इन के बाद रानी ने की शादी

10 साल लिव इन के बाद रानी ने की शादी

31-rani-mukherjee-aditya-chopra-wedding-february

सालों के इतंजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड की रानी, रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बड़े धूमधाम से इटली में शादी की। यशराज फिल्म ने इनकी शादी की पुष्टि भी कर दी है। रानी की शादी को लेकर काफी लंबे समय से अटकले लगाई जा रही थीं। यहां तक कि इस साल वैलेंटाइन डे पर दोनों की शादी की खबरें आईं, लेकिन वो खबर भी झूठी निकली।

लेकिन देर से ही सही आखिर दोनों ने सात फेरे ले ही लिए। रानी और आदित्य काफी समय से रिलेशन में थे। यहां तक कि आदित्य के घर हर त्यौहार में रानी होस्ट की भूमिका निभाती नजर आती थीं। वैसे आदित्य की पहले भी एक शादी हो चुकी है। लेकिन उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया है। जिसके बाद से वो लंबे समय से रानी के साथ डेटिंग कर रहे थे।