झगड़ पड़े अभिषेक-ऐश्वर्या, खूब हुई बहस!

पार्टी में झगड़ पड़े अभिषेक-ऐश्वर्या,  खूब हुई बहस!

aiswaraya and abhishek

हाल ही में एक पार्टी में ये यंग कपल झगड़ पड़ा। सूत्रों ने उन्हें बीच पार्टी आपसी बहस में उलझे देखा, जो गंभीर लग रही थी। ये पार्टी मुंबई के कफ परेड स्थित कारोबारी अनिल अंबानी के घर में हुई।

ये पार्टी अंबानी बंधुओं ने उन्होंने अपनी मां कोकिलाबेन के जन्मदिन के मौके पर शनिवार रात को दी थी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई जाने-माने लोग पहुंचे। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच इस बहस का मूल विषय उस वक्त तो नहीं पता चला लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच यहां झगड़ा हुआ।

करीबी बताते हैं कि ऐश के फिल्मी दुनिया में लौटने की बात ने ही तूल पकड़ा। ऐश के ससुराल से अलग होने की कथित बात के मूल में भी फिल्मों में लौटने की बात थी। वे मणिरत्नम की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

3356_5

वैसे अंबानी बंधुओं की पार्टी में एक और अजीबो-गरीब चीज देखने को मिली कि  ऐश्वर्या और जया बच्चन भी एक-दूसरे को अवॉइड कर रही थीं। पार्टी में पूरा परिवार गया तो एक साथ था, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे से एक दूरी बनाकर चल रही थीं और पार्टी के दौरान दोनों के बीच कोई बात भी नहीं हुई थी।

सिर्फ कोकिलाबेन की बर्थ-डे पार्टी ही नहीं बल्कि अहाना देओल के वेडिंग रिसेप्शन पर भी कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला था। उस दिन भी इन सास-बहू के बीच बात नहीं हो रही थी। बताया जाता है कि जया चाहती हैं कि उनकी बहू जो कुछ भी करे, उसके बारे में पहले उन्हें बताए, लेकिन ऐश ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहती हैं। अमिताभ, जया, अभिषेक, ऐश्वर्या और अराध्या अभी ‘जलसा’ में एक साथ रहते हैं।

कितनी धूमधाम से आई अहाना देओल की बरात

कितनी धूमधाम से आई अहाना देओल की बरात

0694_a

2 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव वोरा के साथ हुई अहाना की शादी काफी यादगार रही। अहाना को जहां उनकी शादी के मौके पर कई बॉलीवुड स्टार्स सहित राजनीति और बिजनेस जगत की भी कई बड़ी हस्तियां बधाई देने रिसेप्शन में पहुंचे।

ei-158692

अहाना से शादी करने के लिए वैभव वोरा शेरवानी पहने और सेहरा बांधे रथ पर सवार होकर के आए। उनके रथ के आगे बराती डांस कर रहे थे। सभी ने बरात में जमकर डांस किया। बरात के स्वागत के लिए अहाना के माता-पिता हेमा-धर्मेंद्र द्वार पर खड़े रहे। हेमा इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Hema-Malini-Ahana-Deol-at-Esha-wedding-940x932

हेमा को यहां देख उनके ड्रीम गर्ल वाले दिन याद आ गए। इस मौके पर उन्होंने लाल रंग की सिल्क साड़ी, माथे पर टीक लगाए और सोने के गहने पहनी काफी खूबसूरत लग रही थीं, जबकि धर्मेंद्र अपने सूट पहनकर बहुत ही हैंडसम लग रहे थे।

 

वहीं ईशा अपने कंधे की चोट के चलते बरातियों का स्वागत नहीं कर सकीं। मगर उनके पति भरत तख्तानी ने बरात का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ईशा की शादी की तरह सनी और बॉबी अहाना की शादी में नहीं पहुंचे मगर चेचरे भाई अभय देओल यहां जरुर नजर आए।

 

 

सलमान ने चेंज किया अपना लुक

किसके लिए सलमान ने चेंज  किया अपना लुक

INDIA-ENTERTAINMENT-BOLLYWOOD

बॉलिवुड के दंबग और हरदिल अजीज ऐक्टर सलमान खान ने चेंज  कर लिया है अपना लुक। हाल ही में एक कार्यक्रम में सलमान नजर आए फ्रेंच कट लुक में। बिग बॉस-7 और फिल्म जय हो में क्लीन शेव लुक में नजर आने वाले सलमान के लिए यह लुक नया है।

यह नया लुक सलमान को और भी हैंडसम बना रहा है। क्या यह नया लुक सलमान के भाग्य में भी बदलाव लाएगा। क्योंकि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जय हो’ की अपेक्षाकृत कमजोर शुरुआत हुई है।