Awards night पर बॉलीवुड के ग्लैमरस अंदाज

Screen Awards की रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के ग्लैमरस अंदाज

srk-collage_650_011414062109 MKD_4215 MKD_4129 kalki-huma_011514122051
नया साल आते ही बॉलीवुड में अवॉर्ड सेरेमनी की शुरुआत हो जाती है। जनवरी से शुरू हुए अवॉर्ड्स का सिलसिला लगभग आधे साल तक चलता है।
इन्हीं अवॉर्ड्स की लिस्ट में स्क्रीन अवॉर्ड्स का नाम भी शामिल है। मुंबई में 14 जनवरी की शाम इसी अवॉर्ड के नाम रही। इस अवॉर्ड फंक्शन को हर साल आयोजित किया जाता है और बॉलीवुड से जुडी हस्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस अवॉर्ड सेरेमनी को खास बनाने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां यहां पहुंची।
इवेंट की रेड कारपेट पर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने अपने ग्लैमरस अंदाज से चार चांद लगा दिए। रेड कार्पेट के लिए लगभग सभी एक्ट्रेसेस ने गाउन पहनना प्रिफर किया।
सभी का अंदाज बेहद खूबसूरत था। अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचने वालों में सोनाक्षी सिन्हा,दीपिका पादुकोण,श्रुति हासन,अदिति राव हैदरी, सोनल चौहान,बिपाशा बसु, हुमा कुरैशी,ऋचा चड्ढा,शाहरुख़ खान,रणवीर सिंह,शाहिद कपूर, कल्कि कोचलिन,अभय देओल, प्रीति देसाई,तनिषा, काजोल,तनुजा,फरहान अख्तर, उनकी पत्नी अधुना अख्तर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अन्य कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं।
अवॉर्ड्स की मेजबानी सुपरस्टार शाहरुख़ खान ने की। यह इन अवॉर्ड्स का 20 वां साल है। इसकी शुरुआत एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने 1994 में की थी।