आखिर क्यों घूरते हैं लड़के

आखिर क्यों घूरते हैं लड़के

valentine-day

लड़कियों को घूरने की आदत सदियों पुरानी है। कई लड़के पास से गुजर रही लड़की को तब तक देखते रहते हैं, जब तक कि वह उनकी आंखों से ओझल नहीं हो जाती।

आमतौर पर लड़कियां यही मानती हैं कि लड़कों की नजर बस उनके फिगर पर रहती है, लेकिन यह आधा सच है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का-लिनकॉल्न के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि लड़के सिर्फ फिगर देखकर ही लड़कियों के प्रति आकर्षित नहीं होते।

उदाहरण के लिए कुछ ऐसे भी पुरुष होते हैं, जिन्हें महिलाएं कितनी ही खूबसूरत क्यों न हों, उन्हें तब तक नहीं भातीं जब तक वो उनके स्वभाव से परिचित नहीं हो जाते। यूं तो महिलाओं की कई खूबियां पुरुषों को खूब लुभाती हैं, लेकिन कई चीजें ऐसी भी होती हैं, जो उन्हें उनसे दूर कर सकती हैं। इसलिए पुरुषों की भावनाओं को लेकर महिलाएं किसी भी प्रकार की गलतफहमी में न रहें।