ऐश की कमजोरी है लाल रंग !

ऐश की कमजोरी है लाल रंग !

03-1ashbirthdayparty
इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा की उन्हें लाल रंग बहुत पसंद है। यह खूबसूरत होने के साथ साथ शुभ भी माना जाता है। इस रंग को देश में त्योहारों में या किसी भी शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। ऐश्वर्या ने कहा औरतों की सिंदूर का रंग भी लाल होता है, शादी के जोड़े भी अक्सर लाल रंग के ही होते हैं। लिहाजा, इस रंग को हमारे देश में काफी अहमियत दी जाती है। ऐश्वर्या यहाँ लाल रंग के अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक लॉन्च करने आयी थीं इसलिए ऐश्वर्या ने लाल रंग पर ढेर सारी बातें की। ऐश्वर्या को खुद भी रेड लिपस्टिक काफी पसंद है।  ऐश ने कहा कि ये ऐसा रंग है जिसे लगाने के बाद ज़्यादा मेकअप करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती। आपको बता दे, इस लांच में ऐश काल कॉस्यूम पहने लाल लिपस्टिक में काफी कमाल दिख रही थीं। साथ ही ऐश्वर्या ने लाल रंग पसंद होने की एक और वजह बताई और कहा की उनके पति अभिषेक अक्सर कहीं जाने के समय जल्दी करते हैं तो ऐसे में ये लाल रंग बहुत काम आता है और इसकी वजह से ऐश जल्दी तैयार हो जाती हैं।