नींद न देखे टूटी खाट इश्क न देखे जात कुजात

फेसबुकिया लव के कारण यूरोप की लेडी पुलिस बनी पंजाब की बहू

facebook-love-marriage-eu

किसी ने ठीक ही कहा है नींद न देखे टूटी खाट .. इश्क न देखे जात कुजात। यानि इश्क में जात-पात और धर्म कोई मायने नहीं रखता। इसी बात को सच साबित करती है पठानकोट के सरना के नितिन और लातविया (यूरोपियन कंट्री) की एगीटा की प्रेम कहानी।पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड पार्टी में, फिर फेसबुक पर बातें और आज दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नितिन साइप्रस में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है और एगीटा लातविया पुलिस में सार्जेंट है। 2013 में कॉमन फ्रैंड पार्टी में दोनों मिले और दोस्ती हो गई। इसके बाद फेसबुक पर चैटिंग होती रही तो दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों को एक-दूसरे से इतना लगाव हो गया कि 27 वर्षीय एगीटा और 29 वर्षीय नितिन ने बीते सप्ताह भारतीय परंपरा के अनुसार शादी कर ली। शादी के लिए एटिगा 2 महीने की छुट्टी लेकर भारत आई है। मार्च अंत में नवविवाहित जोड़ा वापस साइप्रस रवाना हो जाएगा।एगीटा और नितिन ने बताया कि बीते सप्ताह जुगियाल में दोनों परिणय सूत्र में बंधे हैं। एगीटा का कन्यादान समाजसेवी अशोक ठाकुर ने किया। शादी की सभी रस्में भारतीय रिति-रिवाज में हुई और एगीटा भी भारतीय परिधान में नजर आईं। उसने कहा कि वह विदेश जाकर भी भारतीय सांस्कृति को नहीं भूलेगी। हालांकि, डयूटी के दौरान उसे वर्दी पहननी पड़ेगी पर ड्यूटी ऑफ होते ही वह भारतीय ड्रेस पहनेंगी।