युवराज भी कर रहे हैं डेटिंग

 

1d4745519e2880bb99982b0ee742a45c_L

नेहा धूपिया काफी अरसे से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि नेहा इन दिनों क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट कर रही हैं। गौरतलब है, बुधवार को युवराज सिंह की आईपीएल में सबसे ऊंची रकम की बोली लगी है। इसके अलावा, उन्हें हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

दरअसल, युवराज और नेहा की करीबी का तब पता चला, जब हाल ही में सोफी चौधरी की बर्थडे पार्टी में ये दोनों साथ पहुंचे। मुंबई के एक रेस्ट्रॉन्ट में ऑर्गनाइज की गई इस पार्टी में युवराज और नेहा एक ही कार में साथ पहुंचे। जाहिर है, इसके बाद तो युवी और नेहा को लेकर चर्चा होनी ही थी। इससे पहले भी इन्हें कुछ इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है।आपको बता दें कि इससे पहले युवी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस किम शर्मा को डेट कर रहे थे, लेकिन युवी को ममी को किम पसंद नहीं थीं और इसीलिए दोनों अलग हो गए थे। वहीं दूसरी ओर, नेहा इससे पहले स्कवैश प्लेयर रित्विक भट्टाचार्य को डेट कर रही थीं, लेकिन बाद में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया था। बहरहाल, जब ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की डेटिंग की खबरें गर्म हैं, तो ऐसे में युवी और नेहा के करीब आने की खबरों पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।