कप्तान धोनी की बेटी नन्ही जिवा की पहली PHOTO
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-8 की ओपनिंग के लिए कोलकाता रवाना होने से पहले प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर दर्शन करने के लिए गए। वे जब भी घर पर होते हैं, रांची से 65 किमी दूर इस मंदिर में दर्शन करने जरूर आते हैं। इस बार वह बेटी जिवा के जन्म के बाद पहली बार दिउड़ी आए। उनके साथ जिवा भी थी।
जिवा की पहली फोटो
जिवा की यह पहली फोटो है। इससे पहले आईं फोटोज में उनका चेहरा साफ नहीं दिखाई दिया था। रैना की शादी से लौटने के पर मीडियाकर्मी फोटो नहीं ले सके थे, क्योंकि तब धोनी ने जिवा का चेहरा हाथ से ढक रखा था। कप्तान धोनी मंबलवार को कोलकाता में होने वाले आईपीएल-8 ओपनिंग में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।