रेस्तरां में परोसी जाती हैं लड़कियां

रेस्तरां में  परोसी जाती हैं लड़कियां

unique-recipe-serve-recipe-serve-on-women-body

पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि किस तरह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक रेस्तरां की लॉन्चिंग पर नग्न लड़कियों के बदन पर फल परोसे गए थे। इस पर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ था, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कोई नई रवायत नहीं है। दुनिया में ऐसी जगहों की कमी नहीं है. जहां बिक्री बढ़ाने के लिए हसीन लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है।

टिल्टेड किल्ट

रेस्तरां में लोग खाना खाने नहीं जाते हैं, बल्कि इन खूबसूरत हसीनाओं से मिलने जाते हैं। इन्हें एंटर्टेनर्स कहते हैं, क्योंकि इनका काम लोगों को खुश करना होता है और ये अपनी अदाओं और फ्लर्ट से लोगों को बखूबी एंटरटेन करती हैं।

हूटर्स

इस रेस्तरां की दुनियाभर में 450 से भी ज्यादा ब्रांच हैं। इसकी खासियत क्या है, यह तो नजर आ ही गई होगी…

डर्टी डॉग सलून

ऐरिजोना के इस बार की खासियत यह है कि इसमें हर बुधवार वेट्रस को बियर में भिगोने का कॉन्टेसेट होता है। बाकी, यह तस्वीर सब बयां ही कर रही है। हर रात यहां बाइकिंग शौकीनों और राफ्टर्स की भीड़ लगती है।

बॉमशेल्स

इसे बॉम की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें वेट्रेस इसी पोशाक में नजर आती हैं। रेस्तरां के अंदर भी दीवारें विंटेज लुक लिए हुए हैं। खास बता यह है कि इसमें कमजोर दिल वाले लोगों की एंट्री पर मनाही है और इसमें नाबालिगों के ड्रिंक करने पर भी रोक है।

बिकीनी स्पोर्ट बार ऐंड ग्रिल

इस बार के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इसमें लड़कियों की आउटफिट कैसी होती है।

मेड कैफे

जापान के इस रेस्तरां में वेट्रस ग्राहकों के पास बैठकर उन्हें अपनापन महसूस कराने की पूरी कोशिश करती हैं। उनकी जरूरत का हर व्यंजन उन्हें परोसती हैं और उनसे बातें भी करती हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस रेस्तरां में लड़कियों की उम्र का खासा ख्याल रखा जाता है। जितनी कम लड़की की उम्र होती है, उसकी डिमांड उतनी ही ज्यादा होती है।

माइलोज

इस रेस्तरां का पूरा स्टाफ लड़कियों का ही है। इसके अलावा, ये लड़कियां लॉन्जरी या स्विमसूट में ही रहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये ग्राहकों के साथ फोटो खिंचाने को भी तैयार रहती हैं। हालांकि, यहां ध्यान रखा जाता है कि लड़कियों के साथ अभद्रता न हो।

मग्स ऐंड जग्स स्पॉर्ट्स बार ऐंड ग्रिल

फ्लोरिडा के इस बार में लड़कियां चुस्त कपड़े पहनती हैं और फिटनेस के मामले में मर्दों को कड़ी टक्कर देती हैं।

काउगर्ल्स एसप्रेसो

यहां एक शानदार कॉफी सर्व की जाती है, जो चार एसप्रेसो कॉफी के बराबर स्ट्रॉन्ग होती है।कॉफी सर्व करने वाली वेट्रस खासी सेक्सी होती हैं और सिर्फ बिकीनी में ही रहती हैं।

हार्ट अटैक ग्रिल

 

लास वेगस के बारे में कहा जाता है कि यहां जो होता है, वो यहीं रहता है। ऐसा ही है यह रेस्तरां। माना जाता है कि यहां का खाना इतना मसालेदार होता है कि किसी को दिल का दौरा ही पड़ जाए। वेट्रस की आउटफिट आप तस्वीर में देख ही सकते हैं…